UP

वाराणसी के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में जल नहीं चढ़ा पाने के कारण आक्रोश व्याप्त

भक्ति दास ने कहा कि सावन के महीने में जहां सभी शिवालयों में हिंदू आस्था का जलाभिषेक हो रहा है। वहीं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में ताला पड़े होने के कारण बेहद कष्ट होता है। अगर सावन में प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में ताला बंद रहेगा, हमारे महादेव को हम कब जलाभिषेक कर सकेंगे।

सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मदनपुर के मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित इस मंदिर की चाभी विश्व हिंदू परिषद के पास है। सावन माह में इसका ताला खुलना चाहिए और सभी को दर्शन पूजा का अपना संस्कार करने का मौका मिलना चाहिए।