Rajasthan

जमीनी स्तर पर की जा रही तैयारी का निरीक्षण बेहद जरूरी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार किसी भी अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि उसके लिए पूर्व में ही कितनी सशक्त तैयारी कर ली गई हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण, जनसंपर्क, निगरानी और दस्तावेज संकलन की प्रक्रिया को प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित करने के लिए तैयारियों का जायजा लेने हेतु निर्देशित किया गया है। इस के लिए जमीनी स्तर पर की जा रही तैयारी का जायजा लेने के लिए आज निर्वाचन विभाग के विशेषाधिकारी सुरेश चंद्र एवं उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोमदत्त दीक्षित बस्सी विधानसभा पहुंचे । उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष श्रीवास्तव भी उनके साथ रहे । इन सभी ने मिलकर बस्सी , बगरू, विद्याधर नगर एवं हवामहल विधानसभाओं के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं उप निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारी का जायजा लिया। निर्वाचन विभाग विशेषाधिकारी ने इस अभियान के दौरान हाउस टू हाउस सर्वेक्षण के तहत लिए जाने वाले दस्तावेजों एवं प्रक्रियागत सावधानियां का विशेष ध्यान रखने केेलिए निर्देशित किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बस्सी द्वारा 1200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले बूथ के रेशनलाइजेशन पर विस्तार से अपनी तैयारी के बारे में बताया।

दीक्षित ने हेल्प डेस्क लगाए जाने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया जिससे मतदाताओं को कोई भी समस्या आने पर सही जानकारी आसानी से उपलब्ध कराई जा सके।