कबड्डी प्रतियोगिता : आरपी रस्तोगी, हनुमंत दत्त और शेरवानी इंटर कालेज बना विजेता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजेंद सिंह (रज्जू भईया) विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ. भाष्कर शुक्ल, विशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती काशी प्रांत के मंत्री वीरेन्द्र नाथ उपाध्याय, प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ. अजय त्रिपाठी, प्रबन्धक महेश पति त्रिपाठी करारी इंटर कालेज कौशाम्बी के प्रबन्धक दिलीप कुमार जायसवाल, उप प्रबन्धक बृजेश पति त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरित किये।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं विद्यालय के खेल अध्यापक एवं क्रिकेट कोच हसवीन अहमद ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर इरशाद मंसूरी, अली अहमद, राजेश सरोज, अनिल पटेल, अंकुर, जितेंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।

