मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर के कार्यालयों का किया निरीक्षण
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा सचिवालय, मंत्रियाें के कक्षों और अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम और आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं। निरीक्षण के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या,विधानसभा सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

