क्षतिग्रस्त व असुरक्षित मोटर मार्गों पर आवागमन में एहतियात बरतें: जिलाधिकारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पी.एम.जी.एस.वाई. के अधिकारियों को ऐसे सभी मोटर मार्ग, जो वर्तमान में अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में हैं, वहाँ तत्काल प्रभाव से एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे असुरक्षित स्थलों पर चेतावनी चिन्ह लगाए जाएं तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अविलंब किए जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

