सोनीपत में तीन चरणों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा महाअभियान
का अमृत महोत्सव मनाते हुए सोनीपत में हर घर तिरंगा अभियान को तीन चरणों में भव्य रूप
से मनाने की तैयारी है। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और जनभागीदारी को
प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अभियान के तहत रंगारंग कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं,
कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त सुशील सारवान ने सोमवार को बताया कि हर घर
तिरंगा अभियान 8 अगस्त तक पहले चरण में चलेगा, जिसमें स्कूलों और सरकारी भवनों में
तिरंगे से प्रेरित चित्र, रंगोली और राखी निर्माण की प्रतियोगिताएं होंगी। सैनिकों
को आभार पत्र और राखियां भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा बुनाई जैसे आयोजन
होंगे। दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त तक तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, प्रदर्शनी और
संगीत समारोह होंगे। इसमें स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय उत्पादों और खादी वस्त्रों
की बिक्री की जाएगी। पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस के सहयोग से तिरंगा बाइक और साइकिल
रैली भी आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक
संस्थानों और कार्यालयों पर ध्वजारोहण और तिरंगा रोशनी की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे
के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उपायुक्त
सुशील सारवान ने सभी से पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना से इस अभियान में भाग
लेने का आह्वान किया। उन्होंने झंडा फहराने के नियम भी बताए: तिरंगा सूर्योदय से सूर्यास्त
तक फहराएं, फटा या झुका झंडा न लगाएं, और 15 अगस्त के बाद उसे सम्मानपूर्वक सुरक्षित
रखें। यह अभियान जनसहभागिता से चलाया जाएगा जिसमें सार्वजनिक उपक्रम, सामाजिक संगठन
और निजी संस्थाएं भी योगदान देंगी।

