Uttarakhand

पिता ने जवान बेटे को उतारा मौत के घाट

मिली जानकारी के अनुसार रांघढ़वाला निवासी घसीटा का अपने 35 वर्षीय पुत्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और पिता ने किसी नुकीली चीज से बेटे के सीने में वार कर दिए। कुछ ही देर में घायल सन्नी ने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर पिता मौके से फरार हो गया। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई बबलू चौहान,धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ,सीओ रुड़की नरेंद्र पन्त भी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।