Uttarakhand

गत्ता फैक्टी में लगी आग, लाखों का नुकसान

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्लांट से धुआं उठता देखा तो तुरंत प्लांट मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाडि़यां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आग के कारण लाखों के नुकसान का अनुमान है।