पालमपुर में 10.32 ग्राम चिट्टा बरामद, दो नशा तस्कर काबू
पुलिस ने उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफतार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला कांगड़ा पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपी अमित मल्होत्रा और अक्षय कुमार दोनों ही एक अभ्यस्थ अपराधी हैं। जिन पर पहले ही अन्य मामले दर्ज हैं।

