MP

भोपाल: नगर निगम ने कई जगह से हटाया अवैध अतिक्रमण

निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को बैरागढ़ गली नंबर 04, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे वाला क्षेत्र, महाराणा प्रताप काम्प्लेक्स, बैरागढ़ नाका, करबला रोड, साजिदा नगर, हमीदिया अस्पताल गेट क्र. 01, फतेहगढ़, अशोका गार्डन, परिहार चौराहा, 80 फिट रोड, नेहरू नगर, न्यू मार्केट, टी.टी. नगर, लिंक रोड नंबर 01, 02 एवं 03, वल्लभ भवन, बिट्टन मार्केट, अरेरा कालोनी ई-8, आकृति ईको सिटी, बावड़ियाकला, एम.पी.नगर जोन-1, कोलार, चूना भट्टी, सर्वधर्म कालोनी, डी-मार्ट, ललिता नगर, फाईन एवेन्यू, दानिश चौराहा, निर्मला देवी गेट आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए बैरागढ़, साजिदा नगर, ई-8 अरेरा कालोनी आदि क्षेत्रों में नालियों पर अवैध रूप से रखी फर्शियां हटवाई साथ ही अन्य क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों के बाहर रखा सामान जब्‍त किया।

———–