‘जयपुर देव फेस्टिवल एंड क्विज़’ में झलका सिनेमा और सरगम का अनोखा संगम
रंगायन सभागार में आयोजित देव फेस्टिवल म्यूज़िकल क्विज़ शो का उद्घाटन आईएएस रवि जैन ने किया। शो की विशेषता 22 महाविद्यालयों की 22 उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियां रहीं। महिला सशक्तीकरण और देव आनंद पर आधारित क्विज़ शो में रोचक व हास्यास्पद प्रश्नों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन डॉ. महेंद्र सुराना ने किया। संगीत से सजे क्विज़ शो में प्रतिभागियों ने देव आनंद के जीवन, फिल्मों और उनके अमर गीतों से जुड़े सवालों के जवाब देकर दर्शकों को रोमांचित किया। रंगायन सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब कॉलेज छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

