MP

राजगढ़ः सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, जांच शुरु

पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम दिगवाड़ थाना सारंगपुर निवासी 40 वर्षीय जगदीश पुत्र सिद्वनाथ भिलाला की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एम्बूलेंस वाहन की मदद से युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि बाइक चालक जगदीश अपने गांव लौट रहा था तभी सलसलाई के समीप रोड पर खड़े अज्ञात वाहन से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।