Uttarakhand

धार्मिक पहचान छिपाकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक बीते रोज थाना बहादराबाद में पीडिता ने एक व्यक्ति पर अपनी पहचान छिपाकर व अपना नाम सोनू बताकर जबरदस्ती दुष्कर्म व दुष्कर्म की वीडियो बनाकर 50 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

मामला लव जिहाद से जुड़ा होने के कारण एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और शीघ्र की आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने आरोपित युवक इकबाल निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश देते हुए एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्र कर 24 घण्टे के भीतर आरोपित को नगला इमरती बाईपास से धर दबोचा। आरोपित के खिलाफ रूड़की में भी एक केस दर्ज है।