पानीपत में फैक्टरी कर्मचारी की हत्या के आरोप में चार गिरफ्तार
कुछ दूर चलते ही चार पांच बाइक पर सवार होकर आए लड़कों ने अनिल की बाइक को रूकवा लिया और डंडों, व तेजधार हथियारों से अनिल पर हमला कर दिया। अनिल के सिर, गर्द, पैर, कमर व हाथों पर वार किए। चोट मारकर सभी आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए थे। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान अनिल की मोत हो गई थी। गुरुवार शाम चार आरोपियों परढाना निवासी कन्हैया, सोनीपत के छतैहरा गांव निवासी राधे श्याम, बुसाना गांव निवासी साहिल व नरेंद्र को परढाना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने शुक्रवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

