Rajasthan

जीएसटी में कमी से 600 रुपये तक सस्ते हुए सरस उत्पाद : डेयरी मंत्री

इस दौरान मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत व विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद डॉ. कृष्णकांत पाठक, शासन सचिव कार्मिक विभाग, डॉ. समित शर्मा शासन सचिव पशुपालन मत्स्य एवं गोपालन विभाग तथा राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन की प्रशासक एवं प्रबंध संचालक श्रुति भारद्वाज ने जीएसटी बचत उत्सव पोस्टर का विमोचन कर मंत्री कुमावत ने दीवार पर चस्पा किया।

इससे पहले सरस पार्लर पहुंचने पर मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत सहित सभी मेहमानों का जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ लि., जयपुर के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बुके देकर व दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

थाली व सरस के अन्य उत्पाद उपलब्ध

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि सचिवालय सरस पार्लर के खुलने से अब जयपुर डेयरी के कुल 169 पार्लर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर डेयरी उपभोक्ताओं को शुद्धता की गारंटी के साथ निरंतर नई सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इसी तरह के अन्य पार्लर खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थानीय आवश्यकताओं को देखते हुए सचिवालय सरस पार्लर पर उपभोक्ताओं को सरस के शुद्ध दुग्ध उत्पादों के अलावा साउथ इंडियन व्यंजन, भोजन थाली, सरस पनीर पकोड़ा, जलेबी तथा विभिन्न प्रकार की आइसक्रीम भी उपलब्ध रहेंगी। इस पहल से जयपुर वासियों को शुद्धता और स्वाद एक ही स्थान पर प्राप्त होगा। खास बात यह है कि यह पार्लर सातों दिन रात 11 बजे तक ओपन रहेगा।