Haryana

जींद : डंफर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत, बहन घायल

सैक्टर आठ के निकट रह रहे मध्यप्रदेश के रहने वाले नंदकिशोर की 16 वर्षीय बेटी मानसी, उसकी बड़ी बहन 17 वर्षीय नीलम शुक्रवार को गांव खोखरी से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। गांव से निकलते ही जींद-दालमवाला मार्ग पर डंफर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों बहनें नीचे गिर गई। डफंर ने मानसी को रौंद डाला। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीलम घायल हो गई। घटना का अंजाम देकर डंफर चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका तथा घायल का नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना का अंजाम देकर डंफर चालक फरार है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।