आईटीबीपी ने संग्राली गांव में लगाया चिकित्सा शिविर
शिविर में 35वीं वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की, रक्त परीक्षण किए व निःशुल्क दवाइयां वितरित की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के इस महत्वाकांक्षी अभियान तथा आईटीबीपी द्वारा किए गए इस जनहितकारी कदम की और 35वीं वाहिनी का आभार जताया।

