MP

मंदसौरः तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, 2 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास मरीजों को लेकर जा रही थी। हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुआ था। पुलिया के नीचे गिरने के कारण रातभर किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। शनिवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने पुलिया के नीचे एम्बुलेंस को देखा और फौरन पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर रातभर एम्बुलेंस के अंदर फंसा रहा। एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके कारण उसे निकालने में काफी दिक्कत हुई। ट्रैक्टर से एम्बुलेंस को खींचकर बाहर निकाला गया।मरीज को छोड़कर अहमदाबाद से सिलिगुड़ी जा रहे थे हादसे में मरने वालों की पहचान अबीर और शिबू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल ड्राइवर अजीनूर हक पुत्र अजीनूर (28) निवासी कुंज विहार, सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल का बताया गया है। तीनों लोग एम्बुलेंस स्टाफ के थे। वे सिलिगुड़ी से अहमदाबाद एक मरीज को छोड़कर लौट रहे थे। एम्बुलेंस जावरा की ओर से सीतामऊ की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच यह हादसा हुआ।