शादी समारोह में जा रही बस पलटी, 25 लोग घायल
बस में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में मिलनी के लिए जा रहे थे । बस जैसे ही जोबी गांव के समीप पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क से नीचे पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया साथ ही पुलिस को सूचना दी गई । सभी घायलों को एम्स कोठिपुरा उपचार के लिए भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में कुछ गंभीर रूप से घायल हुए बताए गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

