MP

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्यारेलाल खंडेलवाल को पुण्यतिथि और किसान नेता महेंद्र टिकैत को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने प्यारेलाल खंडेलवाल काे पुण्यतिथि पर याद कर साेशल मीडिया एक्स पर लिखा भारतीय जनसंघ एवं भाजपा के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने निःस्वार्थ भाव से जिस समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा की तथा राष्ट्रभक्त युवाओं का निर्माण किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने महेंद्र सिंह टिकैत काे जयंती पर नमन करते हुए कहा महान किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। अन्नदाता किसानों के अधिकारों, सम्मान और समृद्धि के लिए आपका संघर्ष सदा याद किया जाएगा। आपसे प्रेरणा लेकर किसानों के जीवन में खुशहाली हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।