Delhi

मुख्यमंत्री ने हैदरपुर राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और शक्ति का संचार करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि आज मां सिद्धिदात्री की पूजा का पावन अवसर है। वे जीवन में सिद्धि, समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती हैं। मां ने असुरों का संहार कर धर्म और सत्य की स्थापना की, जिससे यह दिन शक्ति और भक्ति का प्रतीक बन गया। मां की कृपा से भक्तों को आठ सिद्धियां और नौ निधियां प्राप्त होती हैं।