Himachal Pradesh

धर्मसंघ भूतनाथ मंदिर नई कार्यकारिणी ने सिद्ध गणपति मंदिर में ग्रहण की शपथ

इस अवसर पर धर्म संघ के संरक्षक बलवीर शर्मा ने नव कार्यकारिणी के 40 सदस्यों व पदाधिकारियों को संघ के संविधान के नियमानुसार शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संघ के प्रधान भीम चंद सरोच, उपाध्यक्ष हरीश वैद्य और संरक्षक बलवीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले वर्षों से धर्म संघ के कार्यों को विस्तार देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों व संस्थाओं को अपने साथ जोड़कर धर्म संग सनातन के कार्य को गति देने जा रहा है

उन्होंने कहा कि संघ सनातन के मुल्यों संस्कारों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास रहेगा कि आम लोगों खासकर युवा वर्ग अपने सनातन मूल्यों को समझे और अपने दैनिक जीवन में अपनाएं ताकि वे समाज में फैली कुरीतियों और बुरे व्यसनों से बचें रहें।