उज्जैनः संभाग आयुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
प्रशासनिक संकुल भवन के सभागृह में समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. दीपक पिप्पल,जिले के सीएमएचओ डॉ.अशोक कुमार पटेल सहित संभाग के अन्य जिलों के सीएमएचओ तथा आयुक्त कार्यालय की कीर्ति मिश्रा उपस्थित थीं। श्री सिंह ने उज्जैन संभाग के स्वास्थ्य विभाग की विविध बिन्दुओं पर समीक्षा की। स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि संभाग के स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य प्रबंधन बेहतर करें। जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर शासन की स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संचालित करें। उन्होने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में निजी चिकित्सकों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए। शिशु स्वास्थ्य के लिये टीकाकरण एनबीएसयू, एसएनसीयू की समीक्षा करते हुए गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कर इलाज करने के निर्देश दिए।

