Uttarakhand

स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, मिले अंतरराज्यीय गिरोह के तार

पुलिस के अनुसार थाना बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर विजय पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम जौला बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 ग्राम स्मेक बरामद की है। पूछताछ में आरोपित नशा तस्कर की निशानदेही पर बरामद हुए मोबाइल फोन से जेल में बंद नशा तस्कर मुर्सलीन सहित राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में बैठे ड्रग पेडलरों का पता चला है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।