Rajasthan

एनिकट पर नहाने गए तीन भाई-बहन सहित चार डूबे

स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार दोपहर को चार बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए एनिकट में नहाने पहुंचे थे। कुछ देर बाद जब वे वापस नहीं लौटे, तो ग्रामीणों को शक हुआ। खोजबीन करने पर एनिकट किनारे बच्चों के कपड़े रखे मिले। थोड़ी ही देर में पानी में चारों के शव दिखाई दिए। मृत बच्चों में मनोहर (6) पुत्र राजू कालबेलिया, कोमल (8) पुत्री राजू कालबेलिया, पायल (10) पुत्री राजू कालबेलिया और सुमन (16) पुत्री केशू कालबेलिया शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि नहाते समय एक बच्चा गहरे पानी में चला गया था। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन बच्चे भी पानी में उतर गए और सभी डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों के शव बाहर निकाले गए। सभी शवों को डबोक अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। मृतकों पोस्टमार्टम शाम को किया गया।