Uttarakhand

भूमिका सैनी का बहरीन में प्रदर्शन पर किया स्वागत

भूमिका की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर रविवार को सुल्तानपुर कस्बा में विजय गुप्ता के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिका सैनी को पगड़ी व नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भाई विजय गुप्ता ने कहा कि “भूमिका जैसी बेटियां हमारे क्षेत्र की शान हैं। उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय गुप्ता (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), नेपाल सिंह, पप्पन कुमार, डॉ. जसवीर चौहान, नवीन सैनी, प्रीतम फल वाले, सनी चौहान, पंकज चौहान, सार्थक गुप्ता, पुलकित गुप्ता, आकाश गुप्ता, शिव कुमार कश्यप आदि मौजूद रहे।