Uttarakhand

स्मैक तस्करी करते दो तस्कर दबोचे, बाइक जब्त

जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से बाइक से स्मैक तस्करी करते दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर मोहसीन के कब्जे से 7.4 ग्राम व समीर के कब्जे से 6.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते मोहसिन निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार व समीर निवासी मोहल्ला पावधौई कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।