UP

उत्तर प्रदेश में खुलेगा सहकारिता महाविद्यालय : जेपीएस राठौर

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता महाविद्यालय खोला जाएगा। शासन स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पहले सहकारिता की संस्थाओं में भ्रष्टाचार चरम पर था। मंत्री ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाला सहकार भारती अशासकीय संगठन है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सहकार भारती के साथ काम करने का आह्वान किया।