माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आश्विन नवरात्र सम्पन्न ,2 करोड़ 4 लाख 6118 का चढ़ावा
मंदिर न्यास से प्राप्त जानकारी के अनुसार अश्विन नवरात्रों के दौरान 2 करोड़ 4 लाख 6118 ( 20406118 ) का कुल राशि प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर एक ऐसी सिद्धपीठ है जहां माता दुर्गा अपने बाल रूप में पिंडी में विराजमान हैं और प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, उतर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नवरात्रों में यहां पहुंचते हैं।

