Haryana

पानीपत में आठ साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत

खेलते-खेलते वह तालाब के पास पहुंच गया और अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो तुरंत घर में सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने तालाब में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी । काफी मशक्कत के बाद राजू को बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सैक्टर 13/17 पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।