MP

रीवाः गांधी जयंती पर 12 बंदी माफी पाकर केन्द्रीय जेल से होंगे रिहा

इस संबंध में जेल अधीक्षक एसके उपाध्याय ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों में सीधी जिले के दो शहडोल के चार, सिंगरौली के दो, अनूपपुर के तीन तथा उमरिया जिले का एक बंदी शामिल है। इन बंदियों में जियालाल बसोर तथा रामू बसोर निवासी ग्राम कोनी जिला सिंगरौली, सतेन्द्र सिंह परिहार निवासी ग्राम जमोड़ी तथा राकेश द्विवेदी निवासी ग्राम डढ़िया जिला सीधी शामिल हैं। इसी तरह भारत सिंह निवासी ग्राम लपटा, बिकनू उर्फ बिकना निवासी ग्राम हरद, देवलाल सिंह ऊर्फ राजकुमार निवासी जमुनिहा खाले टोला जिला अनूपपुर शामिल हैं। रिहा होने वाले बंदियों में रामराज गोंड़ निवासी ग्राम छपरा टोला, ललन पाव निवासी हाथीबारी सेमरिहा, संतोष कुमार सिंह गोंड़ निवासी ग्राम भुर्सी सभी जिला शहडोल एवं रामनरेश बैगा निवासी ग्राम आमगार जिला उमरिया शामिल हैं।