Rajasthan

शेखावाटी स्ट्राइकर्स ने जीती खेलो क्रिएटर्स लीग 2025 के पहले सीजन की ट्रॉफी

लीग में एक विशेष मैच “अभी नहीं! पहले सपने साकार हो, फिर शादी का विचार हो” अभियान को बढ़ावा देने के साथ आईपीएस अधिकारी, पंकज चौधरी और जिला जज पवन जीनवाल के नेतृत्व में जज लायंस और एडमिन वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पर प्रकाश डाला, जिसमें एडमिन वॉरियर्स विजयी रहे।

सीजन की सफलता पर, अटलांचर स्पोर्ट्स के संस्थापक, शुभम चौधरी ने कहा, “खेलो क्रिएटर्स लीग केवल क्रिकेट के बारे में नहीं है – यह समावेश, रचनात्मकता और बदलाव के संदेश के बारे में है।” अटलांचर स्पोर्ट्स के वाईस प्रेजिडेंट, जशन प्रीत कौर ने कहा, “मिक्स-जेंडर प्रारूप और जैकपॉट ने हर खेल को अप्रत्याशित और ऊर्जा से भरपूर बना दिया।” केसीएल के सीईओ, राहुल चौधरी ने कहा, “केसीएल खेल, मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता का एक नए युग का उत्सव है – और यह तो बस शुरुआत है।” केसीएल 2025 ने क्रिएटर-नेतृत्व वाले खेल मनोरंजन को फिर से परिभाषित किया और अगले सीजन को और भी बड़े बनाने के लिए मंच तैयार किया।