Uttarakhand

केवडिया की एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी में दिखी राज्य की नैसर्गिक और सांस्कृतिक छटा

गुजरात के केवडिया में आयोजित एकता परेड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हुए थे। एकता परेड के निरीक्षण के दाैरान प्रधानमंत्री माेदी ने उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड की झांकी के साथ परेड के दाैरान राज्य के लोक कलाकारों के दल ने लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का भी प्रदर्शन किया। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने बताया कि एकता परेड में राज्य के इस प्रदर्शन को दर्शकों की व्यापक सराहना मिली है।