Rajasthan

उरमूल डेयरी का सरस मावा हुआ सस्ता

उरमूल डेयरी प्रबध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई ने बताया कि मावा की 200 ग्राम पैकिंग की एमआरपी मात्र 80 रुपये तथा 1 किलोग्राम की एमआरपी 375 रुपये रखी गई है। बिश्नोई ने बताया कि आए दिन बाजार में नकली दूध, घी, मावा एवं अन्य दुग्ध प्रसंस्करण उत्पादों पर छापेमारी कर पकड़ा जाता है। डेयरी के सभी उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता से हम कोई समझौता नहीं करते है। आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए उरमूल डेयरी अपने सरस ब्रांड उत्पादों को गुणवत्ता व शुद्धता की गारण्टी के साथ बाजार में उपलब्ध करवाती है।