जेडीसी आकर बताए प्रवर्तन शाखा के कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की-हाईकोर्ट
सुनवाई के दौरान अधिवक्ता कुड़ी ने अदालती आदेश की पालना में जेडीए की ओर से शपथ पत्र पेश किया। जिसमें बताया गया कि बार-बार अतिक्रमण होने को लेकर प्रवर्तन शाखा के 22 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। इस पर अदालत ने पूछा कि नोटिस जारी करने के बाद इन पर क्या कार्रवाई की गई। जिस पर सामने आया कि नोटिस के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर अदालत ने जेडीसी को हाजिर होकर इस संबंध में जानकारी देने को कहा है। वहीं न्यायमित्र रिनेश गुप्ता ने कहा कि मामले में केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अतिक्रमण हटाने के बाद उसकी मॉनिटरिंग नहीं होती, जिसके चलते वापस अतिक्रमण हो जाते हैं।

