केमिकल इंजीनियर ने की खुदकुशी
लव कुमार ने कमरे में हीटर पर कोयले रखकर खुदकुशी की। पत्नी को भेजे सुसाइड नोट में उसने लिखा था कि वह कार्बन डाइऑक्साइड से मरने जा रहा है।जानकारी के अनुसार, शेयर बाजार में भारी नुकसान के चलते लव कुमार का मकान तक बिक चुका था और वह गहरे कर्ज में डूबा था।
दूसरे मृतक को शराब की लत थी, जिसके कारण पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी।सुसाइड नोट में लव कुमार ने अपने पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि वह संपत्ति का बंटवारा नहीं कर रहे थे।
कनखल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
–

