बांग्लादेश में अवैध वीओआईपी केंद्र पर छापा, दो चीनी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार
एक बयान में बताया गया है अधिकारियों को मौके पर सीम बॉक्स और कई नेटवर्क उपकरणों के माध्यम से संचालित अवैध कॉल रूटिंग केंद्र के स्पष्ट प्रमाण मिले। इस दौरान दो चीनी नागरिकों सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए विदेशी नागरिकों में जियांग छेंगतोंग (33 वर्ष, पासपोर्ट संख्या EK1378738) तथा तांग तोंगवु (32 वर्ष, पासपोर्ट संख्या EH2768724) शामिल हैं। दोनों वर्तमान में चटगांव शहर के उत्तर खुलशी क्षेत्र में रह रहे थे। ये दोनों चीन के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपित मो. आसिफ उद्दीन (25 वर्ष), चटगांव के फकीराखली का रहने वाला है।
छापेमारी के दौरान 31 पोर्ट वाले पांच सीम बॉक्स, 256 पोर्ट वाला एक सीम बॉक्स, छह मल्टी सर्विस राउटर पैनल, छह पावर पैनल, एक एनवीआर, एक पीओई स्विच, एक ओएनयू, एक वाईफाई राउटर, विभिन्न एंटिना, केबल और अन्य तकनीकी सामग्री बरामद की गई।
अधिकारियों के अनुसार, इन उपकरणों का उपयोग अंतरराष्ट्रीय कॉल को अवैध रूप से स्थानीय नेटवर्क पर मोड़ने में किया जा रहा था, जिससे सरकारी राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही थी।

