बिहार चुनाव हारने के डर से भूमिका तैयार कर रहे हैं राहुल गांधी : डाॅ. अरविंद शर्मा
चंडीगढ़, 5 नवंबर । सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान पांच सीटें जीतकर खुश होने वाली कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जनता-जर्नादन ने लगातार तीसरी बार हरा दिया तो वे रोने लगे, जबकि दोनों बार मतदाता वही थे। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी बिहार चुनाव में बड़ी हार को देखते हुए भूमिका तैयार कर रहे हैं कि उन्हें चुनाव हारने के बाद क्या बोलना है।

