Rajasthan

दस  मंजिला अपार्टमेंट में लगी भीषण आग में फंसे छह लाेग

फायर स्टेशन बनीपार्क के एलएफएम अब्दुल अजीम ने बताया कि भट्टा बस्ती इलाके में कांवटिया सर्किल के समीप अमानीशाह रोड पर शाम साढे 7 बजे , 10 मंजिले एसएनजी अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। इस दौरान 7वीं मंजिल पर रहने वाले 6 स्थानीय लोग आग की लपटों में फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 7वीं मंजिल पर रहने वाले लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। दमकल विभाग की टीम ने करीब आधा दर्जन दमकलों की सहायता से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अपार्टमेंट में रखा लाखों रुपए का सामान आग की भेंट चढ़ गया। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।