पुत्र की हत्या कर कुएं में कूदी विवाहिता को ग्रामीण ने बचाया
भदेसर पुलिस उप अधीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस थाना भादसोड़ा पर सूचना मिली थी यहां मोखमपुरा उर्फ फुटियाखेड़ा गांव में एक महिला ने फांसी के फंदे पर लटका दिया और वह कुएं में कूद गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस थाने पर मोखमपुरा निवासी किशन पुत्र शंकरलाल जाट ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि प्रार्थी के छोटे भाई मदन की पत्नी रुक्मणी ने अपने 2 साल के पुत्र आयुष को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बाद में वह घर के पास में ही बने कुएं में आत्महत्या करने के लिए कूद गई। लेकिन इस दौरान स्थानीय ग्रामीण ओंकार लाल जाट ने यह दृश्य देखा तो वह कुएं में कूद गया। उसने विवाहिता की जान बचा कर बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बालक के शव को मंडफिया उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर के अनुसंधान शुरू कर दिया है। विवाहिता को डिटेन कर लिया, जिससे अनुसंधान जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
रोते हुए बोली, बच्चा फांसी ले चुका इधर जानकारी में सामने आया कि लोगों ने पहले विवाहित रुक्मणी को कुएं में कूदते हुए देखा। इस पर एक ग्रामीण ने साहस दिखा कर उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। यह महिला पूरी तरह से स्वस्थ है के। बाहर निकलते ही महिला रोने लगी तथा बोली कि उसका पुत्र आयुष फांसी ले चुका है। इस पर ग्रामीण तत्काल घर पहुंचे तो देखा की मासूम फांसी पर लटका हुआ था। इधर, इस मामले में भादसोड़ा थानाधिकारी महेंद्रसिंह ने बताया कि हत्या को लेकर पुत्र से महिला से अनुसंधान जारी है। हत्या का फिलहाल कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। प्रारंभिक पूछताछ में ग्रामीणों ने इतना जरूर बताया है कि महिला गुस्सैल प्रवृत्ति की थी। ऐसे में आशंका है कि पारिवारिक कर्म कारणों से कोई विवाद हुआ हो और गुस्से में महिला ने यह कदम उठा लिया। जांच के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

