Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंडी में कार्यक्रम, शिमला से जाएंगे लाभार्थी

उपायुक्त ने बताया कि सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले पात्र लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा, ताकि वे स्वयं सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने लाभार्थियों की सूची तैयार कर रहे हैं और उनके चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले लाभार्थियों के लिए एचआरटीसी की बसों के माध्यम से आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करें और उन्हें कार्यक्रम में ले जाने की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करें।

अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के सभी एसडीएम शुक्रवार को अलग-अलग स्तर पर बैठकें करेंगे और लाभार्थियों की भागीदारी को लेकर विस्तृत प्रारूप तैयार करेंगे, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएंगी।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।