पेंचक सिल्ट खिलाड़ी नाविका शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग में पाया पहला स्थान
मार्शल आर्ट्स कोच जावेद उल्फ़त ने कहा कि खिलाड़ी की कड़ी मेहनत और लगन के साथ साथ खिलाड़ी के परिवार का सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है और नाविका शर्मा के परिवारजन भी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
पेंचक सिलात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग का आयोजन 23 नवंबर को पड्डल ग्राउंड हॉल मंडी में हुआ। यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया द्वारा हर वर्ष करवाई जाती है।

