आईएमए बरेली-ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन की संयुक्त क्लिनिकल मीटिंग आयोजित, विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक इलाज के नए आयाम
मीटिंग के मुख्य आकर्षण रहे दो विशेष वैज्ञानिक सत्र। पहले सत्र में प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आलोक सिंह ने “Terrible Triad Elbow With Injuries Around Elbow” विषय पर व्याख्यान देते हुए जटिल कोहनी चोटों के प्रबंधन, सर्जिकल तकनीकों और आधुनिक उपचार विधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। चिकित्सकों ने इस विषय को अत्यंत उपयोगी और व्यवहारिक बताया।
इसके बाद दूसरे सत्र में डॉ. अशुतोष अग्रवाल (Presidential Candidate, UPOA) ने “Complex Upper Limb and Lower Limb Trauma” पर विस्तृत केस प्रस्तुत किए। उन्होंने वास्तविक मरीजों के उदाहरणों के माध्यम से गंभीर ट्रॉमा मामलों के आधुनिक प्रबंधन दृष्टिकोण को साझा किया, जिससे उपस्थित चिकित्सकों को व्यावहारिक ज्ञान बढ़ाने में महत्वपूर्ण मदद मिली।
कार्यक्रम में IMA बरेली के PRO डॉ. कमेन्द्र सिंह, बरेली ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता, सचिव डॉ. सुमित मेहरा और कोषाध्यक्ष डॉ. आर. पी. सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चिकित्सकों को ऐसे अकादमिक मंचों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

