चिट्टे के साथ लुधियाना निवासी गिरफ्तार
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि प्राथमिक जांच में पाया गया कि उपरोक्त आरोपी काफी समय से नशे के अवैध व्यापार में सक्रिय था तथा लगातार पुलिस के राडार पर था। शनिवार को जब उपरोक्त आरोपी बाहरी राज्य से चिट्टा की खेप लेकर आते हुए कच्छियारी बाई पास फोर लेन पर बने ओवर ब्रिज के नीचे स्कूटी को रोककर स्कूटी पर बैठकर चिट्टा बेचने की फिराक में था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी को मौके पर काबू किया तथा स्कूटी की तलाशी के दौरान 8.31 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

