MP

खंडवा पुलिस ने अंतरजिला नकली नोट गिरोह का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि आरोपित मौलाना जुबेर को नकली नोट उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपित बुरहानपुर निवासी डॉ. प्रतीक नवलखे है। इसके बाद मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मामले में शामिल आरोपित भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना के बाद जावर थाना पुलिस टीम ने 23 नवंबर को भोपाल में दबिश दी और तीन आरोपित प्रतीक नवलखे (निवासी बुरहानपुर, उम्र 43), गोपाल उर्फ राहुल (निवासी हरदा, हाल निवासी बागमुगलिया भोपाल, उम्र 35) तथा दिनेश गोरे (निवासी अमरावती, महाराष्ट्र, उम्र 43) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने 25 हजार रुपए के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 32 एटीएम, 15 चेकबुक, ड्रायर मशीन सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।