MP

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का छठवां दिन, भारतीय अर्थशास्त्र और राजनीति पर हुआ सत्र का अयोजन

प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि तथ्यों और आर्थिक संकेतकों के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति प्रचारित किए जा रहे दावों से भिन्न है। सत्र के दौरान उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से आर्थिक नीतियों और उनके प्रभावों का विश्लेषण किया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में जिला अध्यक्षों के साथ सार्थक संवाद स्थापित किया। इस चर्चा में सभी प्रतिभागियों ने गहरी रुचि ली और भारत की वास्तविक आर्थिक परिस्थिति को समझने का अवसर प्राप्त किया। इस सत्र का उद्देश्य संगठन के नेताओं को सही आर्थिक और राजनीतिक समझ प्रदान करना था ताकि वे जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यों में सटीक तथ्यों के साथ जनता के बीच संवाद स्थापित कर सकें।