MP

रीवाः शासकीय आईटीआई रीवा में आज रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार उप संचालक अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 24 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 7000 रुपये से 25 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।

रोजगार उप संचालक दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. इंदौर , एमआरएफ टायर्स भारूच गुजरात, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स बैंगलोर, टाटा मोटर प्रा. लि. सानन्द अहमदाबाद गुजरात, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे, प्रगतिशील बॉयोटेक प्रा.लि. रीवा, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़, सिटी कार प्रा.लि. सतना, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, फ्रिडम इम्प्लायबिल्टी एकेडमी रीवा, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा, बजाज ऑटो लि. पुणे वालुज पंतनगर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. (सोलर) जामनगर गुजरात, एमआरएफ लिमिटेड दहज, इंडुरेंश प्रा. लि. पुणे/चेन्नई/ औरंगाबाद, डी मार्ट पुणे, इंडसिंड बैंक बीएफएलएल, एक्सिस बैंक प्रा. लि., बंसल वायर इंडस्ट्रीज ग्रेटर, जीबीएम ग्रीन एनर्जी सिस्टम प्रा. लि. बाबल हरियाणा, एचडीबी फाइनेन्स रीवा, मदर्सन मेट आटो मोटिव लि. सानन्द गुजरात, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।