साइबर फ्रॉड के अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा
तलाशी में पुलिस को 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, 1 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 कर कोड, 2 चेक बुक, 1 क्रेडिट कार्ड, और 9 डेबिट कार्ड बरामद हुए। दस्तावेजों और QR कोड पर दर्ज विवरण संदिग्ध मिलने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया।आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते थे। मोबाइल हैक होने के बाद पीड़ित के बैंक से आने-जाने वाले लेनदेन की जानकारी उन्हें मिल जाती थी।
पकड़े गए आराेपिताें में शुभम गुप्ता पुत्र संजीव गोयल, 29 वर्ष, निवासी अलवर, राजस्थान (वाहन चालक), पियूष गोयल पुत्र संजय गोयल, 23 वर्ष, निवासी जहांगिराबाद, बुलंदशहर, ऋषभ कुमार पुत्र दीपक कुमार, 25 वर्ष, निवासी मोदीनगर, गाजियाबाद, मोहित राठी पुत्र स्व. श्रीराम राठी, 25 वर्ष, निवासी महावीरपुरा, गुरुग्राम शामिल हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य जुड़े खातों की भी जांच कर रही है।

