Rajasthan

मरुधर एक्सप्रेस में कल से एक स्लीपर कोच की अस्थाई बढ़ोतरी

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 14854/14853, 14864/14863 तथा 14866/14865 मरुधर एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी शयनयान के अतिरिक्त डिब्बे को अस्थाई रूप से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोधपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14854/64/66 में 23 नवंबर रविवार से 30 नवंबर तक नामित दिनों में एक स्लीपर कोच की वृद्धि की जाएगी। वाराणसी सिटी से जोधपुर आने वाली ट्रेन संख्या 14853/63/65 में 22 से 27 नवंबर तक नामित दिनों में यही अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इस अस्थाई बढ़ोतरी से बड़ी संख्या में उन यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है जिनकी टिकट प्रतीक्षा सूची में है।