Delhi

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रेट्रोफिटेड विद्युत ऑटो की सवारी करके दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंत्रालय के अनुसार इस पहल का उद्देश्य शहरी परिवहन को पर्यावरण अनुकूल और सतत दिशा में आगे बढ़ाना है। रेट्रोफिटेड विद्युत ऑटो तकनीक से पुराने वाहनों को नई ऊर्जा आधारित प्रणाली में बदला जा सकेगा, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और ऊर्जा की बचत होगी। कार्यक्रम के दौरान आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने कहा कि भारत नवाचार आधारित, समावेशी और हरित परिवहन प्रणाली की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।